दरभंगा में विमान के उड़ान पर कोहरे का ब्रेक, खराब रोशनी और धुंध के कारण कई फ्लाइट रद्द, सिर्फ तीन विमान हुए लैंड

सुबह से छाए घने कोहरे ने शनिवार को उड़ान सेवा को बेपटरी कर दिया। खराब रोशनी व धुंध की वजह से कई फ्लाइट रद्द कर देनी पड़ी।

Update: 2022-01-02 02:38 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सुबह से छाए घने कोहरे ने शनिवार को उड़ान सेवा को बेपटरी कर दिया। खराब रोशनी व धुंध की वजह से कई फ्लाइट रद्द कर देनी पड़ी। वहीं कई अन्य विमानों को काफी मशक्कत के बाद दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड कराया जा सका। हैदाराबाद से दरभंगा पहुंची फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया।

दरभंगा से रोजाना 16 विमानों का ऑपरेशन होता है। शनिवार को केवल तीन विमान यहां लैंड कर सके। वहीं तीन ने यहां से उड़ान भरी। इन विमानो से 713 यात्रियों ने आवागम किया। दिल्ली से दरभंगा आने वाली फ्लाइट (एसजी 751) को खराब मौसम के कारण रास्ते से ही वापस लौटा दिया गया।
बेंगलुरू-दरभंगा फ्लाईट संख्या एसजी 493 को रद्द कर दिया गया। मुंबई-दरभंगा फ्लाइट संख्या एसजी 113 भी रद्द रही। दूसरी ओर मुंबई से दरभंगा पहुंचने वाली फ्लाइट संख्या एसजी 115 एयरपोर्ट के ऊपर कई चक्कर काटने के बाद लैंड कर सकी। बेंगलुरू-दरभंगा फ्लाइट संख्या एसजी 693 और दिल्ली-दरभंगा फ्लाइट संख्या एसजी 8495 को काफी मशक्कत के बाद दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड कराया जा सका।
कई उड़ानों के रद्द होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई जिलों से यात्री दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने पहुंचे थे। अररिया के मो. मुश्ताक ने बताया कि वे अपने परिजन को मुंबई की फ्लाइट पर चढ़ाने आए थे। फ्लाईट के रद्द होने की सूचना मिलने पर वे लोग स्तब्ध रह गए। घर लौटने के अलावा और कोई चारा नहीं था।
Tags:    

Similar News

-->