राहुल गांधी को परेशान कर रही ईडी : प्रदेश उपाध्यक्ष सिसिल साह

Update: 2022-06-17 15:28 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सिसिल साह ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी की ओर से जान-बूझकर परेशान किया जा रहा है। खुद को कट्टर व आजीवन कांग्रेसी बताते हुए साह ने कहा कि यही इकलौता दल है जिसने देश को आजादी दिलाई, लेकिन दिलचस्प यह है कि आजादी की लड़ाई में जिनकी कोई भूमिका नहीं थी, आज वे सच्चे हिन्दुस्तानियों को परेशान करने पर तुले हैं।


Tags:    

Similar News

-->