डीएम ने बाढ़ प्रभावित नवहट्टा क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की सुनी समस्या
बड़ी खबर

सहरसा। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा चार घंटे लगातार नवहट्टा अंचल के विभिन्न पंचायतों का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में मनरेगा योजना क्रियान्वयन में अनावश्यक देर किये जाने से अंसतोष व्यक्त किया गया। जिस कारण जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी नवहट्टा का स्थानान्तरण बनमा ईटहरी प्रखण्ड किया गया। बनमा ईटहरी प्रखण्ड के कार्यक्रम पदाधिकारी का स्थानान्तरण महिषी एवं महिषी के कार्यक्रम पदाधिकारी का स्थानान्तरण नवहट्टा किया गया।
इस अवसर पर आम लोगों एवं पशुपालन कर रहे किसानो द्वारा पशु चारा नहीं मिलने की शिकायत की गई। इस संबंध में जिलाधिकारी ने प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को स्पष्टीकरण लिया गया। पीडि़त लोगों को पोलिथिन उपलब्ध नहीं कराने के कारण अंचलाधिकारी से भी स्पष्टीकरण की गई।साथ ही बाढ से वचाव एवं राहत कार्य के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा नाव से भी निरीक्षण किया गया।साथ ही कटाव से पीडि़त लोगों को चिन्हित करते हुए एक सप्ताह के अन्दर मुआवजा राशि उपलब्ध कराने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।