Bihar: मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, दूसरी बेटी घायल

Update: 2025-05-31 03:50 GMT
Biharबिहार: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा टोला में गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में मां और उसकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी बेटी बंजर जमीन में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
मृतकों की पहचान लेवड़ा टोला निवासी स्वर्गीय महावीर चौधरी की पत्नी 43 वर्षीय सरस्वती कुंवर और उनकी 22 वर्षीय बेटी रूपाली कुमारी के रूप में हुई। घायल बच्ची उनकी छोटी बेटी अमृता कुमारी है। घटना का पता तब चला जब ग्रामीण बंजर जमीन की ओर गए, इस दौरान मां-बेटी का खून से लथपथ शव और पास में दर्द से तड़पती अमृता को देख लोग दंग रह गए। मृतकों के शरीर पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे, आशंका है कि बदमाशों ने बेहद क्रूरता के साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है।
घटना की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी दिनेश मालाकार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया, जहां से शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी दिनेश मालाकार ने बताया कि वे अमृता कुमारी का बयान दर्ज करने वाराणसी जा रहे हैं। घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News