राष्ट्रीय जनता दल का जिला स्तरीय कमेटी किया गया गठित

Update: 2023-08-19 13:40 GMT
बिहार। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष की ओर से जिला स्तरीय पार्टी संगठनात्मक पदों की सूची के अनुमोदन के पश्चात राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष कालीचरण दास एवं महासचिव राजेश कुमार उर्फ भगवान यादव की ओर से नवगठित संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची शनिवार को घोषणा कर दिया गया। जिला राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष कालीचरण दास के अनुसार नए गठित संगठनात्मक पदाधिकारियों की सूची में जिला स्तर पर चार उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष , महासचिव पांच, सचिव छह एवं कार्य समिति के तेरह सदस्य मनोनीत किए गए हैं। जिलाध्यक्ष के अनुसार नरेश कुमार ,संजय कुमार सिंह, मोहम्मद हंसनात अहमद खान, अरविंद यादव उपाध्यक्ष बनाये गया है । जबकि निलेश कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष, भूषण यादव एसपी सिंह ,किशोर कुमार ,जितेंद्र कुमार राम ,अश्वनी कुमार महासचिव एवं शिवनंदन बिंद ,मोहम्मद रिजवान ,नेपाली सहनी, उषा देवी, अजय कुमार रवि कुमार कुशवाहा सचिव सहित कुल 13 कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत किए गए हैं। जिला राजद अध्यक्ष कालीचरण दास के अनुसार अब पार्टी के संगठनात्मक कार्यों का बेहतर तरीके से संचालन किया जाएगा।
Tags:    

Similar News