बेटियां अपने सपने को करेगी साकार

Update: 2025-04-25 17:12 GMT
Lakhisarai: जिले के सूर्यगढा स्थित दिशा स्किल ट्रेनिंग सेंटर और NIIT FOUNDATION के बैनर तले प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले करीब दर्जनों बेटियों ने बैंगलोर स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में आज नौकरियां ज्वाइन की । गौरतलब है कि 45 दिनों स्किल विकास प्रशिक्षण के उपरान्त इन्हें निजी कंपनियों में जॉब दिया जाता है ।
दिशा के डायरेक्टर रामप्यारे कुमार ने बताया कि दिशा का ये पहला कदम है,आगे अब दिशा डायरेक्ट रोजगार के लिए दिशा रोजगार ट्रेनिंग सेंटर की भी बिल्कुल निशुल्क प्रशिक्षण शुरू करने जा रही है जिसके माध्यम से अभ्यर्थी बहुत अल्पसमय यानी दो सप्ताह की प्रशिक्षण लेकर निजी कमानियों जैसे फॉक्सकॉन मोबाइल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स,स्नाइडर इलेक्ट्रिक,MRF,L &T, अपोलो टायर्स इत्यादि बड़े बड़े MNC कंपनियों में जॉब करने का अवसर प्राप्त करेंगे।
Tags:    

Similar News