औरंगाबाद। जिले के खुदवां थाना अंतर्गत पंचहरा गांव में अपने गाय को रोज की तरह रस्सी से बांधने गई वृद्ध महिला पर गाय ने सींग लगा दी और उठा के पटक दी जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई और महिला का पैर फ्रैक्चर कर गया।
महिला का नाम लालमुनि देवी पति वकील शर्मा उम्र 42 वर्ष बताया जा रहा है। महिला ने बताया कि शुरू से ही गाय को मै ही चारा डाला करती थी लेकिन आज पता नही उसे क्या हो गया और अचानक मेरे उपर प्रहार कर दी। आनन फानन ले महिला के परिजनों ने औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह इलाजरत है।