नेपाल के रास्ते बिहार में यूरेनियम की बड़ी खेप लाने की साजिश, बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ी, विराटनगर में पकड़े गए 11 अफगानी

नेपाल के रास्ते बिहार में यूरेनियम की बड़ी खेप लाने की कोशिश को बॉर्डर पर नाकाम कर दिया गया।

Update: 2022-07-27 03:02 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नेपाल के रास्ते बिहार में यूरेनियम की बड़ी खेप लाने की कोशिश को बॉर्डर पर नाकाम कर दिया गया। नेपाल के गृह मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान के तस्कर भारी मात्रा में यूरेनियम बिहार बॉर्डर के रास्ते भारत ला रहे थे। मगर स्थानीय सुरक्षाबलों ने उनकी साजिश नाकाम कर दी। इस घटना के बाद भारत नेपाल बॉर्डर पर सख्ती और बढ़ा दी है। नेपाल से भारत आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से जांच की जा रही है।

नेपाल के विराटनगर में पिछले हफ्ते दो किलोग्राम यूरेनियम पकड़ा गया था। सुरक्षाबलों ने 11 अफगानी और दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया था। ये सभी यूरेनियम की खेप लेकर बिहार बॉर्डर के जरिए भारत में प्रवेश करने वाले थे। पकड़े गए 6 अफगानियों के पास से भारत का फर्जी आधार कारड् भी मिला था।
नेपाल के गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि दोनों देशों की खुली सीमा का फायदा उठाते हुए तीसरे देश के नागरिक आसानी से प्रवेश कर रहे हैं। इससे नेपाल समेत भारत की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो रहा है।
नेपाल बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी
भारतीय सीमा के पास नेपाल में यूरेनियम की बड़ी खेप मिलने से बिहार के सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। वीरपुर बॉर्डर पर नेपाल जा रहे भारतीयों से पहचान पत्र मांगा जा रहा है। जोगबनी, फारबिसगंज और अन्य जगहों पर आईडी तो नहीं मांगा जा रहा, लेकिन चेकिंग तेज कर दी गई है। एसएसबी के डीआईजी संजय कुमार सारंगी ने भी जांच और सख्ती बढ़ाने की पुष्टि की।
क्या है यूरेनियम
यूरेनियम बहुत ही महंगा तत्व है, जिसका इस्तेमाल परमाणु रिएक्टरों में प्रमुख ईंधन के रूप में किया जाता है। इसका इस्तेमाल परमाणु बम बनाने में भी किया जाता है। यह काफी महंगा होता है और इसके कई उपयोग हैं।
Tags:    

Similar News