Chhapra Crime : बिहार के सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मंगलवार की देर रात शमशुद्दीनपुर गांव निवासी बीरबल राय के पुत्र मनोज राय (50) शराब पीने गौतम स्थान रेलवे स्टेशन गए थे, जहां महज 20 रुपये के विवाद में स्थानीय शराब विक्रेता राजमोहन नट ने उन्हें गोली मार दी।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मनोज को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अपराधी राजमोहन नट की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।