West Champaran, पश्चिम चंपारण: बिहार के बेतिया में एक कार्यक्रम के दौरान भीड़ में बस घुसने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार को हुई जब एक ट्रक से टक्कर से बचने की कोशिश में बस एक कार्यक्रम देख रही भीड़ से जा टकराई।नरकटियागंज के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) जयप्रकाश सिंह ने बताया, "रात में बांकटवा गांव में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। बेतिया की तरफ से एक ट्रक आ रहा था और बगहा की तरफ से एक बस आ रही थी। टक्कर से बचने की कोशिश में दोनों गाड़ियों का संतुलन बिगड़ गया।" उन्होंने आगे कहा, "सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे पांच लोगों की टक्कर लगने से मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।"
अभी और जानकारी का इंतज़ार है।
Tags: