Bihar: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

Update: 2025-07-22 02:14 GMT
Bihar बिहार: राजधानी पटना से सटे दुल्हिन बाजार में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है, जो पटना के जक्कनपुर में एक निजी सुरक्षा एजेंसी चलाता था। वह मूल रूप से गांव में सुरक्षा का काम देखता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन की संख्या में आए अपराधियों ने पेशेवर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बिना किसी बहस या विवाद के सीधे सिर और सीने पर गोलियां दाग दीं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल और पिस्टल बरामद की है। सिटी एसपी भानु प्रताप ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला किसी आपसी रंजिश या पूर्व विवाद से जुड़ा लग रहा है। उन्होंने कहा कि यह भी संभव है कि मृतक किसी जाल में फंसा हो या उसे पहले से ही टकराव का अंदेशा हो। फिलहाल पुलिस विभिन्न कोणों से जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
Tags:    

Similar News