Bihar: मिट्टी में छिपे सांप ने युवक को काटा, झाड़-फूंक के दौरान मौत

Update: 2025-10-06 03:44 GMT
Bihar बिहार: घर में काम करते समय एक 35 वर्षीय व्यक्ति की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। यह घटना नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के बड़की सलैया गाँव में हुई। मृतक की पहचान गाँव निवासी भूषण राम के पुत्र मिथिलेश राम के रूप में हुई है।घटना रविवार दोपहर की है। सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि मिथिलेश राम ने गाँव के बाहर अपना घर बनवाया था। कुछ दिन पहले ही घर में मिट्टी भरी गई थी। रविवार को वह पानी डाल रहा था और लोहे की रॉड से मिट्टी को दबा रहा था।
इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुँचे और इलाज कराने के बजाय उसे झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए। घंटों झाड़-फूंक का दौर चला, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। झाड़-फूंक के दौरान ही उसकी मौत हो गई। परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टर ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।गाँव में मातमी सन्नाटा छा गया। थाना प्रभारी परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि साँप के काटने से किसी की मौत की सूचना नहीं है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News