Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ा कनकनी ठंड, दूसरे दिन भी गिरा पारा

पछुआ हवाओं के लगातार प्रवाह से बिहार में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।

Update: 2021-12-13 16:12 GMT

बिहार : पछुआ हवाओं के लगातार प्रवाह से बिहार में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। 10 से 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ चुका है। राज्य के कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। ट्रेनें लेट होने लगी हैं और पटना आने वाले विमान पिछले कई दिनों से लगातार देरी से आ-जा रहे हैं। सोमवार को पटना के एक दर्जन विमान देर से आए-गए, जबकि लंबी दूरी की आधा दर्जन ट्रेनें लेट हैं। राज्यभर के लोगों की दिनचर्या में काफी बदलाव आया है। दिन में भी बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकलना मुश्किल है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि पारे में कमी आने के कोई आसार फिलहाल नहीं हैं। ठंड की स्थिति इसी तरह बनी रहेगी। पूरे सूबे में मौसम शुष्क बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सूबे में पछुआ का प्रभाव जारी है। पिछले 24 घंटों में पटना सहित अधिकतर जिलों का पारा एक से दो डिग्री तक नीचे आया। राज्य में लगातार दूसरे दिन पूसा सबसे ठंडा रहा और यहां न्यूनतम तापमान मात्र सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पिछले 24 घंटों में यहां दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है। पटना का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री के नीचे आ गया है। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया में सुबह में मात्र पांच सौ मीटर दृश्यता दर्ज की गई।
यहां आई न्यूनतम तापमान में कमी
रविवार की अपेक्षा राज्य में न्यूनतम तापमान और नीचे आया। इनमें फारबिसगंज में दो डिग्री, बांका में 1.6 डिग्री, जमुई में 1.1 डिग्री सेल्सियस, नवादा में 1.1 डिग्री, पटना में 0.6 डिग्री, सारण में 1.1 डिग्री, गोपालगंज में 2.1 डिग्री , पश्चिमी चंपारण में 1.8 डिग्री, वाल्मिकीनगर 0.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर में एक डिग्री, दरभंगा में में 0.6 डिग्री और भागलपुर में 0 .4 डिग्री पारे में गिरावट दर्ज की गई।
इन शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे
बांका में 9.6 डिग्री, पूसा सात डिग्री, पटना 9.4 डिग्री, गोपालगंज 7.8 डिग्री, पश्चिमी चंपारण 9.2 डिग्री, सीवान में 9 डिग्री, सीतामढ़ी में 8 डिग्री, बेगूसराय में 9.4 डिग्री, नालंदा में 9.4 डिग्री, औरंगाबाद 9.3 डिग्री गया में 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहा।


Tags:    

Similar News

-->