Bihar: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को कुचला

Update: 2025-08-13 07:13 GMT
Bihar: रिसियप थाना क्षेत्र के रिसियप बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर बुधवार की सुबह अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया.जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान रिसियप बाजार निवासी बासुदेव प्रसाद के 48 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार वर्मा के रूप में की गई है.बताया जाता है कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक अपना वहां लेकर भागने में सफल रहा|
प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश औरंगाबाद शहर के जसोईया मोड़ स्थित श्री सीमेंट प्लांट में सुपरवाइजर का काम करता था और रात्रि ड्यूटी समाप्त कर वापस अपने घर लौट रहा था. उसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया.उनकी मौत के बाद पूरे परिवार की कमर टूट गई है. हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Tags:    

Similar News