Bihar: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत, मची चीख-पुकार

Update: 2025-06-09 01:07 GMT
Bihar बिहार: बिहार में रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजन गमगीन हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के करगहर थाना क्षेत्र के तिलकापुर गांव निवासी किसान संजय कुमार सिंह ट्रैक्टर से खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कोनार गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया|
इस घटना में संजय कुमार सिंह की मौत हो गई. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजन गमगीन हैं|
Tags:    

Similar News