Bihar : रील के चक्कर में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर किशोर की मौत

Update: 2025-04-22 05:16 GMT
Bihar बिहार: आज के दौर में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे रील बनाने का शौक न हो। लोग रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, लेकिन झारखंड के बोकारो में एक रील ने एक किशोर की जान ले ली।घटना चंद्रपुरा थाना अंतर्गत मकोली ओपी थाना क्षेत्र के कारीपानी स्थित बंद पड़े कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) के सेलो एरिया की है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय पंकज चौहान अपने दोस्तों के साथ रील बनाने के लिए बंद पड़े कोल हैंडलिंग प्लांट के सेलो एरिया पर चढ़ा था।
इस दौरान पंकज का संतुलन बिगड़ गया और वह 30 फीट की ऊंचाई से गिर गया। नीचे पेड़ से टकराने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना में पंकज का हाथ और पैर भी टूट गया। मामले में मृतक के पिता अंबिका चौहान का कहना है कि पंकज खेलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। वहीं, घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags:    

Similar News