Bihar बिहार: बिहार के दरभंगा जिले में दुर्गा मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा पथराव किए जाने के बाद बवाल मच गया. जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव में श्रद्धालु दुर्गा मंदिर में कलश स्थापित कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक घर की छत से अचानक पथराव होने लगा. इसके बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई|
बताया जा रहा है की कई लोग एक घर की छत से पथराव कर रहे थे,महिला श्रद्धालुओं में पत्थर गिरने से अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. गांव के लोगों ने देखा कि एक घर की छत पर जमा कुछ लोग पथराव कर रहे हैं,घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. मोहम्मद अलाउद्दीन पर छत से पथराव करने का आरोप लगाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव है|
विवाद का मुख्य कारण बताया जा रहा है कि जिस सड़क से कलश यात्रा गुजर रही थी, वहां भीड़ के कारण आवारा मुर्गे डरकर इधर-उधर भागने लगे। डरकर इधर-उधर भागते मुर्गे घटना का कारण बन गए। मुस्लिम लोग पूछ रहे थे कि पक्षी क्यों डर गया और इसी बात पर पथराव शुरू हो गया। केवटगामा के यादव बहुल इलाके में तनाव फैल गया। मामला बढ़ता इससे पहले ही कई थानों की पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। फिलहाल मामला शांत है।
Tags: