Bihar बिहार : बिहार के गया जिले में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार एक युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है।घटना डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा मोहल्ला स्थित गांधी मोड़ के पास दोपहर करीब 2 बजे हुई। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर व चालक की तलाश जारी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।