Bihar : पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो शिक्षिकाएं घायल

Update: 2025-08-12 01:56 GMT
Bihar बिहार: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र के बहरामा गाँव के पास फोरलेन पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार दो शिक्षिकाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
घायल शिक्षिकाओं की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी 22 वर्षीय आकांक्षा कुमारी और 25 वर्षीय आकांक्षा कुशवाहा के रूप में हुई है। दोनों पंडारक के डुमरिया स्थित एक स्कूल में पढ़ाती हैं और बाढ़ में किराए के मकान में रहती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
Tags:    

Similar News