Bihar : ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Update: 2025-06-14 04:58 GMT
Bihar बिहार: शेखपुरा के गया-किऊल रेलखंड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें चलती ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के कुसुंबा थाना अंतर्गत सनिया गांव निवासी सुरेंद्र पासवान के रूप में हुई है. वह अपनी बेटी से मिलने के लिए शेखपुरा जंक्शन से ट्रेन पकड़कर गया जा रहा था, लेकिन रास्ते में बेलदरिया गांव के पास हादसे का शिकार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मृतक सुरेंद्र पासवान ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा था|
जैसे ही ट्रेन कुसुंबा रेलवे फाटक को पार कर बेलदरिया गांव के पास पहुंची, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही कुसुंबा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
Tags:    

Similar News