जनता से रिश्ता : भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर सियाडीह टोला के समीप पिकअप और बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गये। एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी है। पिकअप सवार दो लोगों को चोटें आई हैं। हादसा मंगलवार देर शाम का है। मृतक बाइक सवार चरपोखरी थाना क्षेत्र के देवड़ी गांव निवासी मनोज सिंह का पुत्र रवि कुमार (18) उर्फ रवि राज है। घायलों में छपरा टोला निवासी ललक यादव का पुत्र बचा यादव (18) और पिकअप सवार डुमरिया के अयोध्या लाल का पुत्र महेंद्र लाल (62) और ललन लाल का पुत्र कमलेश लाल (46) शामिल है। हादसे को लेकर घंटों अफरातफरी मची रही। बताया जाता है कि पिकअप गाड़ी पीरो और बाइक गड़हनी की ओर जा रही थी। इसी बीच दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चरपोखरी लाया गया
, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार घायल रवि कुमार और बचा कुमार को चिंताजनक स्थिति में आरा रेफर कर दिया।
सोर्स-hindustan