Bihar News : अचानक धू-धू कर जलने लगीं दो बसें, देखते ही बना धुएं का गुबार

Update: 2025-02-23 04:39 GMT
Bihar News: मुजफ्फरपुर में अचानक दो बसों में आग लग गई। आग लगते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया साइंस कॉलेज एनएच 28 फोर लेन के पास की है। अचानक दो बसों में आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग किन कारणों से लगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिस बस में आग लगी है, वह महादेव राठ की है, जिसका ऑफिस पास में ही है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और फिर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के दौरान सड़क का एक लेन प्रभावित हुआ और दूसरे लेन में जाम लग गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के कारण एक घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा।
Tags:    

Similar News