Bihar News: भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, 6 गंभीर

Update: 2025-03-07 05:02 GMT
Bihar News: जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो गाड़ी 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना लखना थाना क्षेत्र के शाहपुर टोल टैक्स के पास हुई. मृतक युवक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के बख्तपुर गांव निवासी राम सकल महतो के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक राहुल कुमार अपने 6 दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से बेगूसराय से लखीसराय बाराती जा रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो गाड़ी 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई|
इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना लखना थाने को दी. लखन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से स्कॉर्पियो गाड़ी को गड्ढे से बाहर निकाला. आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे जेसीबी की मदद से स्कॉर्पियो गाड़ी को 20 फीट गहरे गड्ढे से बाहर निकाला जा रहा है. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है|

Tags:    

Similar News