Bihar News: जिले के एक गांव में उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब शौच करने गई महिलाओं ने खेत में एक किशोरी का शव देखा. अंजलि शनिवार की रात शौच के लिए खेत में गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई. सुबह होने पर घर से 200 मीटर दूर उसका शव मिला. परिजनों का कहना है कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, जिस कारण हत्या का कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है. सभी महिलाएं चीखने चिल्लाने लगीं. खेत में मिले शव की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के बझिया गांव निवासी संजय महतो की 14 वर्षीय पुत्री अंजलि कुमारी के रूप में हुई है. मृतका का शव उसके घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर खेत से बरामद किया गया है. इस घटना की सूचना दरियापुर थाने की पुलिस को मिली. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|
जानकारी के अनुसार अंजलि शनिवार की रात अपनी मां तेतरी देवी से यह कह कर घर से निकली थी कि वह शौच के लिए खेत जा रही है. मां के पैर में गंभीर चोट लगने के कारण वह शौच के लिए अकेली खेत में गई थी। रविवार की सुबह मोहल्ले की महिलाएं खेत में गई हुई थी। जैसे ही वह खेत में पहुंची तो उनकी नजर शव पर पड़ी। उसके बाद वहां मौजूद सभी महिलाएं चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर काफी लोग वहां पहुंच गए और अंजली के परिजन भी वहां पहुंच गए और शव को देखते ही पहचान लिया। सुबह का समय होने के कारण थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अंजली के शव को देखने पर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसके पेट पर चाकू से कई बार वार कर उसकी हत्या की गई है।
घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। जिसमें खासकर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर पहुंचकर हर बिंदु पर जांच कर नमूने एकत्र कर रही है। जहां एफएसएल टीम ने घटनास्थल से मृतका के कपड़े से खून का नमूना लिया है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों में सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर, स्थानीय थाना प्रभारी कामेश्वर प्रसाद अपने स्तर पर विभिन्न कोणों से घटना की जांच कर रहे थे और जानकारी एकत्र कर रहे थे।