Bihar बिहार: बिहार के मधेपुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ अपराधियों ने एक टाइल व्यवसायी की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में हुई। मृतका की पहचान टाइल व्यवसायी निरंजन साह की 13 वर्षीय बेटी पार्वती कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह निरंजन साह अपनी दुकान पर थे, तभी अपराधी मोटर खरीदने के बहाने पहुँचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली निरंजन साह को लगी, लेकिन गोली बगल में खड़ी उनकी बेटी को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच, मृतक लड़की का परिवार घटना के बाद से बदहवास है। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है।