Bihar: दिल दहला देने वाली हत्या, पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या की

Update: 2025-07-31 04:19 GMT
Bihar बिहार: पूर्वी चंपारण जिले के पीपराकोठी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। शुरुआती जांच में इस हत्या के पीछे अवैध संबंधों का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।जानकारी के अनुसार, यह घटना पीपराकोठी थाना क्षेत्र के झखरा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 13 में हुई। बताया जा रहा है कि केसरिया थाना क्षेत्र के खेदलपुरा गांव निवासी सुबोध मांझी अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंधों को लेकर काफी समय से मानसिक तनाव में था। इसी के चलते वह मंगलवार की देर रात अपने ससुराल झखरा आया था।
परिवार के साथ खाना खाने के बाद पति-पत्नी के बीच अवैध संबंधों को लेकर कहासुनी हुई, जो हिंसक मारपीट में बदल गई। इस दौरान आरोपी सुबोध गुस्से में आ गया और घर में रखी कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी।
Tags:    

Similar News