Bihar: तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की टक्कर में फाइनेंसकर्मी की मौत

Update: 2025-08-25 06:42 GMT
Bihar बिहार: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक निजी बैंक के फाइनेंस कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के बिरौली-तारा गांव की है। मृतक की पहचान कुबौली निवासी रमेश प्रसाद के पुत्र राम किशोर प्रसाद (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राम किशोर भारत फाइनेंस कंपनी की दरभंगा शाखा में काम करते थे। आज सुबह करीब 5 बजे वह बाइक से दरभंगा जाने के लिए घर से निकले थे।
इसी बीच रास्ते में एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राम किशोर प्रसाद की मौत हो गई। वहीं, सदर अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। नगर थाना इंस्पेक्टर शिवकुमार यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार का बयान दर्ज कर एफआईआर के लिए संबंधित थाने को भेजा जाएगा।
Tags:    

Similar News