Bihar Encounbter : पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़

Update: 2025-02-20 03:15 GMT
Bihar Encounbter : बिहार में गया में बुधवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस घटना में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। घायल अपराधी की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के सकल बिगहा निवासी धर्मेंद्र पासवान के रूप में हुई। उसे मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पकड़े गए दूसरे अपराधी की पहचान उजागर नहीं की है। घटना डोभी थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा मोड़ के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जमा हो रहे हैं।
तकनीकी सेल की सूचना पर एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया। डोभी और बहेड़ा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने जैसे ही उन्हें घेरा, अपराधी भागने लगे। अपराधियों को भागते देख पुलिस ने उन्हें रुकने का आदेश दिया, लेकिन अपराधी लगातार भागते रहे। पुलिस ने भी तुरंत उनका पीछा किया। पुलिस ने बताया कि पीछा करने पर अपराधी भारत गैस एजेंसी रोड की ओर भागने लगे। इस दौरान उन अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी. गोली लगते ही वह गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया. फिर पुलिस ने खदेड़ कर दूसरे अपराधी को पकड़ लिया. घायल अपराधी की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के सकल बिगहा निवासी धर्मेंद्र पासवान के रूप में हुई. उसे मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दूसरे गिरफ्तार अपराधी की पहचान उजागर नहीं की है. मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी, सिटी एसपी और शेरघाटी डीएसपी मौके पर पहुंचे. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है. पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है.
Tags:    

Similar News