Bihar: बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

Update: 2025-09-19 07:02 GMT
Bihar बिहार: बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हृदय विदारक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।यह घटना जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय बालेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि बालेश्वर प्रसाद रात में केवाई पुल के पास सड़क किनारे बैठे थे।
तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ईंट-पत्थरों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जाँच भी शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News