Bihar बिहार: बिहार में अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। वे हर दिन पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक निजी स्कूल के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मुस्तफापुर गांव निवासी और निजी स्कूल संचालक अजीत कुमार (50) रविवार की देर रात स्कूटर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डीएवी स्कूल के पास अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद अपराधी दानापुर स्टेशन की ओर भाग गए।
नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है। जांच के लिए विशेष जांच दल गठित पुलिस अपराधी की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags: