Bihar crime: बिहार में सुबह-सुबह एक बिजली कर्मचारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक की हत्या पश्चिम चंपारण जिले में की गई है. बताया जा रहा है कि नरकटियागंज में बिजली कर्मचारी को पहले चाकू से गोदा गया और फिर गोली मार दी गई. जानकारी के अनुसार, शहर का गोपाला ब्रह्म स्थान सोमवार की सुबह गोलीबारी से दहल गया. हथियारबंद अपराधियों ने टीपी वर्मा कॉलेज गेट के सामने टहलने निकले बिजली विभाग के कार्यपालक सहायक संजीव कुमार (35) को पहले चाकू मारा और फिर गोली मार दी|
घायल अवस्था में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेतिया रेफर कर दिया. रास्ते में ही बिजली कर्मचारी की मौत हो गई. एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष अवनीश कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. परिजनों द्वारा घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है|