Bihar Crime: जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. गोली लगने से युवक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृत युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के रामदीरी आकाशपुर गांव निवासी रामानंद सिंह के पुत्र रामविलास सिंह उर्फ ​​करौं के रूप में हुई है, जिसे दूध लाने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया, बाद में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के कारण घटना को अंजाम दिया गया सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार ने बताया कि मृतक रामनिवास सिंह दूध केंद्र पर दूध ले जाकर बेचने का काम करता था|
परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने यह भी बताया कि जांच में पता चला है कि दो साल पहले दूध केंद्र संचालक के पास पंकज नामक एक कर्मचारी था. उसे भी गोली मारी गई है। उसके हाथ में गोली लगी है। संभवत: दूध संचालक और किसी के बीच रंजिश है, जो व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के कारण इस अपराध को अंजाम दे रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक के चाचा ने कही ये बात मृतक के चाचा कारी सिंह ने बताया कि वह (रामनिवास सिंह) घर से बाइक पर दूध लेकर दूध केंद्र पर गया था।
फिर उसे बेचने के लिए निकला ही था कि दूध केंद्र से थोड़ी दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। दूध केंद्र मालिक खुद रामनिवास सिंह को अपने घर लेकर आया था। उसने बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। हम लोग देखने लगे तो वह खून से लथपथ था। उसके शरीर को देखा तो गोली का निशान था। फिर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
Tags: