Bihar Crime : बिहार के अररिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. दरअसल, यहां एक मक्के के खेत से एक युवती का शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है. जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के बांसवाड़ी गांव की है. मृतका की पहचान रेहाना के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रेहाना गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे से लापता थी|
काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. वहीं, देर रात मक्के के खेत से उसका शव बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा|