Bihar Crime: घरेलू विवाद में साले ने कर दी जीजा की हत्या इलाके में हड़कंप

Update: 2026-02-27 07:01 GMT
Bihar Crime: बिहार में जमुई जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, घरेलू विवाद में साले ने अपने जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सोनो थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की देर शाम मोगल चपरी गांव निवासी कालीचरण भुइयां का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान मारपीट की स्थिति बन गई। इसी बीच वहां मौजूद कालीचरण का साला तोता मांझी बीच-बचाव करने पहुंचा। झगड़ा बढ़ने पर आवेश में आकर तोता मांझी ने घर में रखा रोटी बनाने वाला तावा उठाकर कालीचरण भुइयां पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से कालीचरण की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा गया। पोस्टमाटर्म के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों ने तोता मांझी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपित फरार है।सोनो थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
Tags:    

Similar News