Bihar Crime :बिहार के रोहतास जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, दो युवकों ने 8 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के यदुनाथपुर थाना क्षेत्र की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची की मां किसी काम से घर से बाहर गई थी|
बच्ची अपने घर के आंगन में बैठी थी तभी दो युवक उसे बहला फुसलाकर जंगल में ले गए और फिर एक-एक कर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. वहीं इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|