Bihar Crime :2 युवकों की गोली मारकर हत्या

Update: 2025-08-18 01:13 GMT
Bihar Crime : बिहार के सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र से रविवार को पुलिस ने दो युवकों के शव बरामद किए। वहीं, शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोइली धूम नगर गांव के खेत से दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान दिलीप कुमार सिंह और राजेश पासवान के रूप में हुई है। मौके से शराब और पानी की बोतलें, डिस्पोजेबल गिलास, नमकीन के पैकेट बरामद किए गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की गोली मारकर हत्या की गई है और दोनों के चेहरे पर गोली मारी गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Tags:    

Similar News