Bihar : बाइक से टकराते ही कार में लगी आग मची अफरा तफरी

Update: 2026-01-07 01:49 GMT
Bihar बिहार: माने गांव के नजदीक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में भीषण हादसा हो गया। टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। हादसे में एक महिला और एक पुरुष के जख्मी होने की खबर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
घायल की पहचान जलालपुर अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर पंकज चौरसिया के रूप में की गई है, जो ड्यूटी ज्वाइन करने जलालपुर जा रहे थे। तभी उन्हें झपकी आ गई और यह हादसा हो गया। एकमा थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Tags:    

Similar News