बिहार उपचुनाव: बोचहा विधानसभा सीट पर मतदान जारी

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की बोचहा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच आज मतदान जारी है।

Update: 2022-04-12 07:07 GMT

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की बोचहा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच आज मतदान जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार दोपहर के 11 बजे तक 24.70 फीसदी मतदान हुआ है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर जीते विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। मृतक विधायक के बेटे अमर राजद के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं, जबकि वीआईपी ने गीता देवी को मैदान में उतारा है, जिनके पिता रमई राम 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार थे। भाजपा ने बेबी कुमारी को मैदान में उतारा है।


उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: अधिकारी
उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी बूथों पर पुलिस की भारी तैनाती की गई है। इनसब के बीच मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस उपचुनाव में करीब 2.90 लाख मतदाता 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इन 13 उम्मीदवारों में तीन महिलाएं हैं। उपचुनाव के लिए 350 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं और 1,500 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।


Tags:    

Similar News