Bihar बिहार: बिहार के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार 9 मई को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 साल के मासूम की मौत हो गई. वहीं, हादसे में 5 लोग घायल हो गए. घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 139 पर अकबरपुर पेट्रोल पंप के पास हुई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी. ऑटो में 7 लोग सवार थे घटना में सुप्रिया देवी और उसका छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए|
ऑटो में सवार चार अन्य यात्री भी घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ऑटो को जब्त कर लिया. वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पूरे गांव में मातम छा गया. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है| ऑटो में कुल सात लोग सवार थे|