Bihar बिहार: भीषण ठंड को देखते हुए पूर्णिया के हॉकी खिलाड़ियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। राजकीय बालिका उच्च विद्यालय पूर्णिया के हॉकी मैदान में अभ्यास कर रहे गरीब हॉकी खिलाड़ियों की परेशानियों को देखते हुए उन्हें ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया गया। हॉकी पूर्णिया अध्यक्ष सची भारत, हॉकी पूर्णिया उपाध्यक्ष जबा भट्टाचार्य, कोच रेणु और हॉकी पूर्णिया सचिव अमर कुमार भारती के द्वारा कंबल का वितरण किया गया।