Bihar: शादी के जश्न के बीच अचानक हुआ कुछ ऐसा जिससे मच गयी अफरा-तफरी

Update: 2025-05-03 03:22 GMT
Bihar बिहार: बिहार के सहरसा में एक शादी समारोह के दौरान एक डॉक्टर ने हर्ष फायरिंग की. गोली गलती से डॉक्टर के बेटे को लग गई. इस घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात जिले के गंगजला चौक स्थित एक निजी रिसॉर्ट में शादी समारोह चल रहा था. जश्न का माहौल था. शादी में आए सभी लोग जमकर डांस कर रहे थे. इसी बीच बारात लेकर आए एक डॉक्टर ने हर्ष फायरिंग कर दी|
इस घटना में डॉक्टर के ही बेटे को गोली लग गई. युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया. रिसॉर्ट मालिक ने घटना की पुष्टि की है. हालांकि, पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई. मामला सामने आने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है|
Tags:    

Similar News