पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर बोले मंत्री मिथलेश तिवारी

Update: 2026-07-17 15:14 GMT
Patna पटना। बिहार सरकार के मंत्री मिथलेश तिवारी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने पर खुशी जताते हुए इसे भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल देश में आधुनिक, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम है।
मिथलेश तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "आज जिस प्रकार हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत हुई है, यह किसी सपने के सच होने जैसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आशा और आकांक्षाओं के प्रतीक बन चुके हैं। विकास के मामले में प्रधानमंत्री लगातार देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि भारत अब नई तकनीकों को तेजी से अपनाने वाला देश बन रहा है। हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेनें न केवल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, बल्कि रेलवे को स्वच्छ, आधुनिक और टिकाऊ परिवहन प्रणाली की दिशा में भी आगे बढ़ाएंगी। उनका कहना था कि यह पहल विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में भी अहम योगदान देगी।
मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में रेलवे क्षेत्र में लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वंदे भारत ट्रेन, अमृत भारत
स्टेशन
योजना, रेलवे के आधुनिकीकरण और अब हाइड्रोजन ट्रेन जैसी परियोजनाएं देश की परिवहन व्यवस्था को नई पहचान दे रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत आधुनिक रेल तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनाएगा।
गौरतलब है कि हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन को स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन का भविष्य माना जाता है। इस तकनीक से चलने वाली ट्रेनों से कार्बन उत्सर्जन बेहद कम होता है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। इसे भारतीय रेलवे के हरित और टिकाऊ विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Tags:    

Similar News