Bihar Accident: अनियंत्रित ट्रक ने मां और नवजात बच्ची को कुचला, दोनों की मौत

Update: 2025-03-09 00:58 GMT
Bihar Accident: बिहार के दरभंगा जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसके दुधमुंहे बच्चे की जान चली गई. दरअसल, एक बेकाबू ट्रक ने मां और उसके दुधमुंहे बच्चे को कुचल दिया. इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया. जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के धेरुख हनुमान मंदिर के पास हुई. मृतकों की पहचान जयंतीपुरदाथ निवासी राजकिशोर की पत्नी सुधा देवी और उनकी 6 माह की बेटी आयुषी कुमारी के रूप में हुई है|
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार विकास कुमार महिला और बच्ची को लेकर बेनीपुर की ओर जा रहा था, तभी बहेड़ा थाना क्षेत्र के धेरुख हनुमान मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार मां और उसके दुधमुंहे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर कोहराम मच गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। किसी तरह प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News