Bihar बिहार : मिनी गन फैक्ट्री ऑपरेशन मामले में फरार पीरपहाड़ तौफीर निवासी पप्पू यादव को मंगलवार रात मुफसिल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पप्पू यादव के खिलाफ 24 व 25 जनवरी को शस्त्र अधिनियम में मिनी गन फैक्ट्री संचालन के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस छापेमारी के दौरान वो फरार हो गया था। गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा थाना प्रकरण संख्या 18/25 के नामजद अभियुक्त सूरज यादव को शंकरपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।