Bihar बिहार: पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के परसा पंचायत के सरहिला गांव के वार्ड नंबर 5 निवासी उदगार मुखिया का पुत्र नीतीश कुमार गुरुवार की रात घर से मंदिर के लिए निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। ग्रामीणों ने उसी गांव में स्थित एक बगीचे में पेड़ से उसका शव लटकता हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।