Bihar: भैंस चोरी के शक में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Update: 2025-03-20 04:59 GMT
Bihar बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, यहां के एक गांव में लोगों ने भैंस चोरी के शक में एक शख्स की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी|
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बेनीबाद थाना क्षेत्र के रमौली गांव की है. मृतक शख्स की पहचान 30 वर्षीय कमलेश सहनी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक शख्स किसी काम से अपनी बहन के घर जा रहा था. तभी रास्ते में कुछ ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और भैंस चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी. शख्स को ग्रामीणों ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के शव को सड़क पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए|
इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी|
Tags:    

Similar News