Bihar बिहार: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक मामला जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान जिले के रामपुर गांव निवासी और मजदूर चितरंजन पासवान (22) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि चितरंजन पासवान शनिवार की रात बाजार से काम कर अपने एक अन्य साथी के साथ साइकिल से अपने घर जा रहा था|
इसी दौरान अपराधियों ने रामपुर त्रिशूल चौक के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. युवक को पीठ में गोली लगी है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि चितरंजन पासवान का गांव के ही एक युवक से फोटो खींचने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। उधर, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।