Bihar बिहार: जिले के काशनगर थाना क्षेत्र के असनही वार्ड 10 में तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान अभिषेक कुमार (9 वर्ष) और खुशबू कुमारी (7 वर्ष) के रूप में हुई है, जो काशनगर थाना क्षेत्र के असनही वार्ड 10 के निवासी थे. तालाब से निकाले गए शव घटना के अनुसार दोनों बच्चे शौच के लिए घर से निकले थे और तालाब के पास खेलने लगे. इसी बीच खुशबू तालाब में डूबने लगी, अभिषेक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों डूब गए. घटना के करीब 2 घंटे बाद दोनों बच्चों के शव तालाब से निकाले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी|
परिवार में पसरा सन्नाटा इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और काशनगर थाना प्रभारी विक्की रविदास ने बताया है कि शवों को कब्जे में ले लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातमी सन्नाटा पसर गया है|