Bhagalpur भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बिरनौध-मोहनपुर मार्ग पर पावर ग्रिड के पास कंझिया चौक के पास हुई। मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी प्रमोद यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऑटो में दो महिलाओं समेत चार लोग सवार थे। रास्ते में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में प्रमोद यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार दो महिलाएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक प्रमोद यादव के तीन बच्चे हैं। वह फैक्ट्री में काम करने के बाद ऑटो से घर लौट रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। परिवार अब गहरे सदमे में है। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।