Patna में ज्वैलरी शॉप लूट की कोशिश, महिलाओं ने पेपर स्प्रे से हमला करने का प्रयास

Update: 2026-06-13 16:49 GMT

 Patna: पटना में एक ज्वैलरी शॉप में दो महिलाओं द्वारा लूट की कोशिश का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 12 जून की बताई जा रही है, जब दो महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचीं और सामान्य तरीके से आभूषण देखने का नाटक किया। इसके बाद अचानक एक महिला ने पेपर स्प्रे जैसे बोतल से दुकान के मालिक पर हमला करने की कोशिश की।

CCTV फुटेज में देखा गया कि महिलाएं पहले सामान्य ग्राहक की तरह व्यवहार कर रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने दुकान के अंदर मौजूद स्टाफ को भ्रमित करने की कोशिश की।दुकान मालिक ने स्प्रे से ज्यादा प्रभावित हुए बिना तुरंत प्रतिक्रिया दी और मदद के लिए बाहर की ओर भागे। इस दौरान उन्होंने लोगों को दुकान की ओर बुलाया ताकि आरोपी भाग न सकें।जब महिलाएं बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं, तो उन्हें दरवाजे पर रोक लिया गया। इस दौरान एक महिला ने फिर से हमला करने की कोशिश की।घटना शाम करीब 5:30 बजे हुई बताई जा रही है। दोनों महिलाएं बैग लेकर आई थीं, जिससे पुलिस को शक है कि वे छात्राएं हो सकती हैं।इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे असली वजह क्या थी और इसमें और कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News